फ्लाइट छूटी तो महिला ने की एेसी हकरत, सिक्योरिटी गार्ड्स के छूट गए पसीने (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 05:46 PM (IST)

जकार्ताः  इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट पर विचित्र घटना देखने को मिली। यहां एक महिला की फ्लाइट छूट गई तो उसने भागकर प्लेन को पकड़ने की कोशिश की। लोकल मीडिया के मुताबिक, महिला का नाम हाना बताया जा रहा है। रविवार को बाली के Ngurah Rai Airport से महिला को जकार्ता के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच पाई।


एयरपोर्ट के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि महिला बोर्डिंग के लिए नहीं पहुंची थीं। उन्हें तीन बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल पिक नहीं किया और न ही कोई रिस्पॉन्स दिया। फ्लाइट के टेक ऑफ से 10 मिनट पहले महिला सिक्योरिटी तोड़कर बोर्डिंग गेट पार कर गई और प्लेन की तरफ भागने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

उसे देखते ही 2 सिक्योरिटी ऑफिसर उसकी तरफ दौड़े और पकड़ लिया। उसके बाद भी महिला नहीं रुकी और प्लेन की तरफ भागने लगी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे जोर से पकड़ा हुआ था। महिला सुबह 7:10 पर पहुंची थी और फ्लाइट को 7:20 पर उड़ान भरना था। बाद में महिला को दूसरी फ्लाइट से जकार्ता भेजा गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News