ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज हत्या का अारोप, फरार पति, सास व ससुर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 06:10 PM (IST)

नारायणगढ़(चंदेश चोपड़ा): नारायणगढ़ के गांव सैनमाजरा में दहेज के लिए हत्या करने वाले तीन अारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि नारायणगढ़ से अाज सुबह पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया था। जिसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का अारोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के अाधार पर6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अारोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

PunjabKesari
मृतक लडकी के भाई नरेश ने बताया था कि  किरण निवासी नुंगदी जिला करनाल की शादी 2016 में गांव सैनमाजरा के संदीप धीमान के साथ हुई थी, शादी में लड़की को हैसियत से बढ़चढ़ कर दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की से पैसों की मांग की गई। इसपर उन्होंने एक बार 50 हजार और दुसरी बार एक लाख रुपए भी दिए। बावजूद इसके 6 महीने बाद फिर से लड़की को प्रताड़ित किया गया और इस बार उन्होंने कार की मांग रखी। 

हमने सुसराल पक्ष के लोगों को समझाया कि हम को समय दो कही न कही से कार देगें। इस बीच लड़की से कई बार मारपीट की गई। मंगलवार को भी उसका फोन अाया तो वे रो रही थी। लड़की को दिलासा दिया गया कि हम शाम तक अाएंगे लेकिन दोपहर के समय सुसराल पक्ष के पड़ोसियों का फोन अाया कि उनकी लड़की की मौत हो चुकी है। 

PunjabKesari
सूचना के बाद जाकर देखा तो अारोपी ससुराल पक्ष मौके से फरार था। कमरे के अंदर चूड़ियां टूटी पड़ी थी और बेटी का शव खाट पर पड़ा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द अारोपियों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि किसी और की बेटी इस तरह दहेज की बली न चढ़े। 

वहीं पुलिस ने अारोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिय़ा है ताकि मामले को लेकर पूछताछ की जाए। वहीं फरार अारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static