नाइजीरियन से पूछताछ के बाद दंपति नशीले पदार्थों सहित काबू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 01:30 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): नशा तस्करों को पकडऩे के लिए गठित की गई स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने बीते दिनों गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन ममेसोमा से पूछताछ उपरांत पति-पत्नी को भारी मात्रा में नशीली गोलियां, कैप्सूल तथा हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पति जसमीत सिंह उर्फ डब्बू तथा पत्नी मनप्रीत शोरी उर्फ प्रीत बताया जाता है। 

दोनों मूलरूप में फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले हैं। अब ये दोनों मोहाली के फेज-1 में रहते थे। दोनों के कब्जे में से 1866 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 50 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों फरीदाबाद (हरियाणा) से शिफ्ट हो कर यहां फेज-1 में रह रहे हैं जो दिल्ली से नशीले पदार्थ लाकर मोहाली तथा चंडीगढ़ में बेचते हैं। ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने दोनों को काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 11वीं पास है। उसके खिलाफ फरीदाबाद (दिल्ली) में तीन केस दर्ज हैं। दो दिन पहले ममेसोमा नाम का एक नाइजीरियन हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। उससे की गई पूछताछ में पता चला कि वह मोहाली में इन पति-पत्नी को नशा सप्लाई करता था। एस.एच.ओ. राम दर्शन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी पति-पत्नी खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आज दोनों को अदालत में पेश किया गया, जिस दौरान अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News