सड़ी गली मिली विशालकाय मृत व्हेल, पेट से निकले प्लास्टिक के हजारों टुकड़े

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:53 PM (IST)

इंटरनेशनल डैस्कः आज के समय में प्लास्टिक प्रदूषण किसी एक देश की नहीं बल्कि कई देशों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत स्थित कपोटा वॉटर्स में एक मृत व्हेल मछली मिली जिसके पेट से एेसी चीजें निकली कि जानकर पर्यावरण विशेषज्ञ व पशु व जीव अधिकार कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल बढ़ गया है । वाकाटोबी नेशनल पार्क के प्रमुख हेरी सैंटोसो ने बताया कि यह मृत विशालकाय व्हेल एक रेस्क्यू टीम को मिली। 31 फीट लंबी ये व्हेल मरने के बाद सड़ चुकी थी और उसके शरीर पर हजारों कीड़े-मकौड़ों ने अपना ठिकाना बना रखा था। सैंटोसो ने बताया कि कपोटा वॉटर्स में मिले इस नर व्हेल के शरीर के अंदर करीब 6 किलो कचरा मिला। 
PunjabKesari
व्हेल के शरीर में से मिले कचरे में 115 प्लास्टिक के कप, 4 प्लास्टिक की बोतलेें, 25 प्लास्टिक बैग, 2 चप्पलें शामिल थीं। इतना ही नहीं व्हेल की बॉडी में करीब 1000 और प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद थे। फिलहाल व्हेल की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। व्हेल की लाश की जांच किए बिना ही आज उसे दफना दिया गया, क्योंकि उसकी बॉडी इस कदर सड़ चुकी है कि उसकी जांच करना काफी मुश्किल है। इससे पहले य़ाईलैंड में मिली एक मृत व्हेल के शरीर से 80 प्लास्टिक बैग मिले थे। उस व्हेल की मौत इन्हीं प्लास्टिक बैग की वजह से ही हुई थी। वह व्हेल मलेशिया से सटे थाईलैंड की सीमा के नज़दीक एक नहर में मिला था।
PunjabKesari
व्हेल की हालत काफी नाज़ुक थी, जिसे एक रेस्क्यू टीम तुरंत इलाज के लिए ले गई। वह कुछ भी खाने की स्थिति में नहीं था, क्योंकि उसके पेट में भारी मात्रा में प्लास्टिक मौजूद था। इलाज के दौरान हुई उल्टी में व्हेल ने करीब पांच प्लास्टिक बैग को बाहर निकाल दिया था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका था । व्हेल का इलाज करने वाली एक महिला डॉक्टर ने बताया था कि उन्होंने किसी जानवर की प्लास्टिक पॉल्यूशन की वजह से हुई ऐसी मौत पहले कभी नहीं देखी थी।

PunjabKesari  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News