भारत के सबसे लंबे और खूबसूरत 8 Bridges

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:47 PM (IST)

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जोकि अपनी खूबसूरती और खासियत की वजह से मशहूर हैं। मगर आज हम आपको भारत के सबसे बड़े और शानदार पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आर्किटेक्चर के लिए विदेशों में भी मशहूर है। चलिए देखते हैं लोगों की सहूलियत के लिए बनाएं गए भारत के कुछ शानदार ब्रिज।

 

मुंबई, Bandra-Worli Sea Link

मुंबई का बांद्रा-वरली सी-लिंक भारत का सबसे लंबा और शानदार ब्रिज है। इस ब्रिज से सनसेट का नजारा काफी शानदार दिखाई देता है। रात के समय जगमगाती लाइट्स के साथ तो यह ब्रिज किसी रोमांटिक डेस्टीनेशन से कम नहीं लगता।

PunjabKesari, Nari, Bandra-Worli Sea Link, Travel Place Image

रामेश्वरम, Pamban Bridge

हिंद महासागर पर बना यह ब्रिज भी भारत के सबसे खूबसूरत पुल में से एक हैं। 1914 में बने यह ब्रिज भारत का सबसे पहली समुद्री पुल भी है।

PunjabKesari, Nari, Pamban Bridge, Travel Place Image

कोच्चि, Vembanad Bridge

कोच्चि का वेम्बनाद ब्रिज भारत का सबसे लंबा (4.6 कि.मी.) रेल ट्रेक पुल है।

PunjabKesari, Nari, Vembanad Bridge, Travel Place Image

ऋषिकेश, Ram Jhula and Lakshman Jhula

अपने मंदिरों के साथ-साथ ऋषिकेश राम झुला या लक्ष्मण झुला ब्रिज के लिए काफी मशहूर हैं। गंगा नदी पर बना यह ब्रिज ऋषिकेश की टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है।

PunjabKesari, Nari, Ram Jhula, Travel Place Image

चेरापूंजी, Living root bridges

चेरापूंजी की लिविंग रूट ब्रिज को नॉर्थ-इस्ट भारत में सबसे मशहूर जगहों में से एक माना जाता है। पेड़ों की जड़ों से बने इस पुल पर से गुजरना किसी एडवेंचर से कम नहीं लगता।

PunjabKesari, Nari, Living root bridges, Travel Place Image

सोनितपुर, Kolia Bhomora Setu

इस पुल का नाम प्रसिद्ध अहोम जनरल कोलिया भोमोरा फुक्कन के नाम पर रखा गया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने इस पुल को भी भारत की टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक माना जाता है।

PunjabKesari, Nari, Kolia Bhomora Setu, Travel Place Image

राजामंड्री, Godavari Bridge

यह एशिया का तीसरा सबसे लंबा रोड़ व रेल ब्रिज है। गोदावरी नदी पर बना यह ब्रिज 4.2 कि.मी. लंबा है।

PunjabKesari, Nari, Godavari Bridge, Travel Place Image

कोलकाता, Howrah Bridge

बंगाल की खाड़ी के पानी पर बना कोलकाता का यह ब्रिज सबसे पुराने पुलों में से एक हैं। इस पुल पर हर दिन 100,000 से अधिक वाहन और 150,000 से ज्यादा पैदल चलने वाले लोग आराम से गुजर सकते हैं।

PunjabKesari, Nari, Howrah Bridge, Travel Place Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static