SSC स्टेनोग्राफर के बंपर पदों पर अप्लाई की लास्ट डेट आज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्लीः स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी के स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी और डी पदों के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर कैंडिडेट्स शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। पहले इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर थी लेकिन कैंडिडेट्स द्वारा टेक्निकल दिक्कतों की शिकायत के बाद कमीशन ने आवेदन करने के लिए उन्हें 1 दिन का मौका और दिया।

 
पदों का विवरण
ये भर्तियां कितने पदों के लिए होने वाली हैं, एसएससी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है।


योग्यता 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/notice_steno2018_22102018.pdf पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें।

 
आयु सीमा-
- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
- स्टेनोग्रापर ग्रेड डी के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क-
सामान्य और ओबीसी वर्ग- 100 रुपए
एससी, एसटी, महिलाएं, पूर्व कर्मचारी, दिव्यांग- निशुल्क

 

ऐसे होगा सिलेक्शन
सफल उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

 

ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News