एक सुअर के लिए इस हसीना ने बॉयफ्रेंड को लौटाई इतने लाख की रिंग, कीमत जान होंगे हैरान

11/21/2018 12:08:40 PM

लंदन: स्टार्स अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास चीजों से भी बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में अब एेसा ही एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। दरअसल, अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे का एक सुअर के प्रति प्यार जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो पांच महीने पहले एरियाना ग्रैंड ने अमेरिका के कॉमेडियन और एक्टर पेट डेविडसन से सगाई की थी।

PunjabKesari

डेविडसन ने एरियाना को तोहफे में सुअर का एक छोटा बच्चा दिया। कुछ समय बाद डेविडसन और एरियाना में कहा-सुनी हुई। इसके बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ी थी।

PunjabKesari

वहीं सगाई तोड़ने के बाद एरियाना ने अपनी सगाई की करीब 68 लाख रुपए की अंगूठी को भी वापस कर दिया, लेकिन एरियाना पेट डेविडसन द्वारा दिया गए सुअर के छोटे बच्चे को वापिस नहीं कर रही हैं। गौरतलब है कि एक महीने पहले एरियाना की जिंदगी में आए यह सुअर का बच्चा काफी अहम हो गया है। एरियाना ग्रैंड की यह बात जानकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो एरियाना ग्रैंड अब तक अपने कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। इनमें योर्स ट्रूली (2013), माय एवरीथिंग (2014), डेंजरस वुमन (2016), स्वीटनर (2018) बेहद खास है।

PunjabKesari

इसके अलावा वह विक्टोरियस, विंक्स क्लब, सैम एंड कैट, फैमिली गाय, नॉक नॉक लाइव, द वॉइस और वन लव मैनचेस्टर जैसे फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News