नेहा धूपिया की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, देख आपको भी हो जाएगा प्यार

11/21/2018 10:13:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। कल अंगद बेदी ने बेटी की एक झलक के साथ नाम का खुलासा किया था। जानकारी के लिए बता दें कि नेहा ने बेटी का नाम मेहर रखा है। अब मेहर के दादा जी यानी अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी ने नेहा की बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। मेहर इस तस्वीर में बेहद ही क्यूट लग रही है। बिशन सिंह ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। 

 

 

बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था। नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। हाल ही में नेहा के चैट शो पर अंगद ने नेहा की प्रेग्नेंसी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। अंगद ने बताया, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत 'डांट' पड़ी थी।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News