हिमाचल के हजारों परिवार अब CNG से बनाएंगे खाना, पढ़ें खबर (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 10:07 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अब सी.एन.जी. से हजारों परिवार खाना बनाएंगे। हिमाचल में पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित व सस्ता ईंधन पाइपलाइन के माध्यम से आएगा, जिसमें पहले चरण में करीब 33 हजार परिवारों को सी.एन.जी. से खाना बनाने की सुविधा घर द्वार पर दी जाएगी। बद्दी व नालागढ़ में पहले यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी इसके बाद जिला सोलन सहित सिरमौर व जिला शिमला के लोगों को भी सी.एन.जी. की सुविधा दी जाएगी। पी.एन.जी.आर.बी. द्वारा यह सुविधा हिमाचल को दिलवाने के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

पी.एन.जी.आर.बी. के जनरल मैनेजर ने दी जानकारी
 पी.एन.जी.आर.बी. के जनरल मैनेजर (इंजीनियर) सुबोध वाजपेयी, स्टेट को-आर्डीनेटर अनिल कुमार, एरिया सेल्स को-आर्डीनेटर सोलन जगदीश तीवारी ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पी.एन.जी.आर.बी. ने भारत सहित 26 राज्यों और संघशासित प्रदेशों में फैली हुई देश की आधी जनसंख्या के लिए पर्यावरण अनुकूल सी.एन.जी. उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी व 9वें नगर गैस वितरण बोली चक्र के अंतर्गत 129 जिलों में स्थित 65 भौगोलिक क्षेत्रों में नगर गैस वितरण की परियोजनाओं के कार्य आबंटित किए थे।

22 नवम्बर को विज्ञान भवन दिल्ली में होगा शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त परियोजनाओं का शिलान्यास 22 नवम्बर को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित होगा व वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस कार्यक्रम से जुडेंग़े। सी.एन.जी. सस्ता व प्राकृतिक संसाधन है, जिससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा बल्कि लोगों को सस्ते दामों पर एक अन्य विकल्प भी खुलेगा जिसमें वह पर्यावरण अनुकूल सस्ती गैस का इस्तेमाल कर सकेंगे। सुबोध ने कहा कि जिन स्थानों पर पाइप लाइन द्वारा सी.एन.जी. नहीं पहुंच सकेगी उन स्थानों पर अन्य विकल्पों के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध होगी सी.एन.जी.
हिमाचल में पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में सी.एन.जी. सुविधा उपलब्ध होगी। जिला ऊना सहित बिलासपुर व हमीरपुर के शहरी क्षेत्रों व शिमला, सिरमौर, सोलन जिला के क्षेत्रों में अलग-अलग कंपनियों द्वारा सी.एन.जी. उपलब्ध करवाई जाएगी। अभी तक चंडीगढ़ के पिंजौर तक सी.एन.जी. सुविधा पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है जो अब हिमाचल तक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News