अदालत में बुर्का पहन पहुंची लड़की ने पुलिस में मचाया हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 08:58 PM (IST)

पटियाला(जोसन): जिला अदालत पटियाला की बिल्डिंग में आज एक बुर्का पहनकर पहुंची लड़की ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया। लड़की को पकड़ कर पुलिस थाना लाहौरी गेट ले गई, जहां पूछताछ करके उसे छोड़ दिया। 

जानकारी मुताबिक पटियाला की निवासी यह लड़की अपने किसी केस के संबंध में जिला अदालत में आई हुई थी। इस लड़की ने बुर्का पहना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यह लड़की जब अपने मोबाइल के साथ वीडियो बना रही थी तो किसी ने पुलिस को फोन करके बुला लिया तुरंत एक महिला कर्मचारी समेत थाना लाहौरी गेट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस लड़की को थाने ले जाया गया। वहां उससे गहराई के साथ पूछताछ की गई और लड़की के माता-पिता को भी बुलाया गया। 

थाना लाहौरी गेट के प्रमुख जानपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि इस लड़की को शक पडऩे पर लाया गया था, परन्तु वह क्षत्रिय परिवार के साथ संबंध रखती है। उसने शौक के तौर पर बुर्का पहना हुआ था, परन्तु उसके माता-पिता के आने के बाद छोड़ दिया गया है। जिक्रयोग्य है कि केवल 2 दिन पहले ही निरंकरी भवन में हैंडग्रेनेड के साथ हमला किया गया है। उसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस हर कदम सोच समझ कर रख रही है और किसी भी मामले में ढील दिखाना नहीं चाहती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News