सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट पर बंद, निफ्टी भी टूटा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 03:37 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों के लाल निशान में खुलने का असर भारत पर भी दिखा। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 300.37 अंकों की गिरावट के साथ 35,474.51 वहीं निफ्टी 107.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,656.20 पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 104.46 अंक यानी 0.29 फीसदी बढ़कर 35,670.42 पर और निफ्टी 23.30 अंक यानी 0.22 फीसदी बढ़कर 10,740.10 पर खुला।

सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर
निफ्टी में गेल इंडिया लगभग 3 फीसदी की ग्रोथ के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा  में 1 से 2 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं यस बैंक टॉप लूजर रहा, जो 6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील में 3 से 4.50 फीसदी की कमजोरी बनी हुई है। 

आईटी, फार्मा सहित सभी इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी में आईटी, फार्मा सहित सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की गिरावट निफ्टी आईटी में देखने को मिल रही है। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 1.66 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.25 फीसदी की कमजोरी बनी हुई है। 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 56.21 फीसदी टूटा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 20.95 फीसदी गिरा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 44.28 फीसदी तक गिरा है। 

टॉप गेनर्स

  • एचएससीएल  
  • क्वालिटी 
  • एचईजी 
  • आईईएक्स 
  • गेल


टॉप लूजर्स

  • यैस बैंक 
  • कोर 
  • बैंक इंडिया 
  • ओरिएंट बैंक 
  • टाटा इस्पात

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News