कुछ एेसा दिखता है दीपिका पादुकोण का 20 लाख का मंगलसूत्र

11/20/2018 3:21:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। सुबह ही ये जोड़ी रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु रवाना हुए है। इसी दौरान दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र कैमरों में कैद हुआ। काले मोतियों और सोने के मोतियों की चेन में एक पैंडेंट है।

 

PunjabKesari

 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका के इस मंगलसूत्र की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।दीपिका ने अपनी शादी की ज्वैलेरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शादी से पहले रणवीर-दीपिका ने करीब आधे घंटे के मशहूर ज्वैलेरी शॉप को खाली करवा लिया था ताकि वो आराम से अपनी शादी के लिए शॉपिंग कर सकें।

 

PunjabKesari

 

बेंगलुरू रवाना होने से पहले रणवीर-दीपिका ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। जहां दीपिका ने अॉफ व्हाइट कलर का फ्रॉक सूट पहन रखा था, वही रणवीर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। रणवीर और दीपिका दोनों ही इस दौरान सब्यसाची की आउटफिट में नजर आए।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News