राफेल सौदे में PM मोदी ''''भष्टाचार'''' में लिप्त हैं: राहुल गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 03:12 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम में एक चुनावी सभा को सबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस, भाजपा जानते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव में उनके जीतने की संभावना नहीं है।  उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल सौदे में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 

PunjabKesari
कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा, आरएसएस के लोग हर संस्था में अपने लोगों को भर रहे हैं। वो आरबीआई, चुनाव आयोग, सीबीआई पर हमला कर रहे हैं। वो अपने लोगों को राज्यपाल बना रहे हैं। वो भारत के संवैधानिक ढांचे पर हमला कर रहे हैं। 

PunjabKesari

आपको बतां दे कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 28 नवंबर को चुनाव होना है। इस समय मिजोरम एकमात्र पूर्वोत्तर राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है और ऐसे में सत्ता को बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News