मछुवारे ने शेयर की समुद्री जीवों की भयानक तस्वीरें, देखकर घबराए लोग

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 12:35 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः आज का समय एनीमेशन का है। लोग कुछ भी क्रिएेट कर सकते है पर आज हम आपकों एेसी तस्वीरें दिखाने जा रहे है जो कि एनीमेशन से नहीं बनाई गई बल्कि एक दम असली है। यह डरावनी मछलियां और समुद्री जीव प्लास्टिक या अन्य किसी नकली चीज से भी नहीं बने हैं बल्कि यह असल समुद्री जीव हैं। रूस के मछुवारे रोमन फोडोरस्टोव ने इन तस्वीरों को क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
PunjabKesari
उन्होंने ऐसी एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्हें अपने मछली पकड़ने के काम में इस तरह के जीव मिलते रहते हैं। फोटोज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स डर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं रोमन  अब एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी बन चुके रोमन समय-समय पर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अजीबोगरीब जीवों की तस्वीरें शेयर करते हैं।
PunjabKesari
उनकी ओर से शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों में लाल आंखों वाली शार्क मछली और बड़े दांतों के साथ पीली बड़ी आंखों वाली मछली शामिल है।
PunjabKesari
रोमन समुद्र में 660 से 3300 फीट तक के इलाके में मछलियां पकड़ने के लिए जाल डालते हैं। वह लगाातार काम करते हैं और मछलियां पकड़ने के लिए अफ्रीका और अटलांटिक तक के समुद्र में जाते हैं। एक अखबार को रूसी मछुवारे ने बताया, 'सोशल मीडिया फॉलोवर्स सोचते हैं कि हर बार हमें ऐसा कोई जीव मिल जाता है जबकि ऐसा नहीं है। कई बार जाल डालने पर कभी एक बार इस तरह के जीव मिलते हैं।'
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News