पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 2 जवान घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 01:32 PM (IST)

पुंछ: पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये गोलीबारी की है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं। एक जवान नौशहरा और दूसरा पुंछ जिले में घायल हुआ है। 

PunjabKesari

प्रशासन ने एहतियात बरतते हुये सीमा से सटे सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अंजार मीर के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार शेल दागे हैं।  उन्होंने कहा कि दिगवार, माल्टी और करमारा में गोलीबारी की गई है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News