पंजाब के बाहर अक्षय कुमार से कभी नहीं मिला: सुखबीर

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 10:08 PM (IST)

चंडीगढ़: शिअद प्रमुख एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को एसआईटी के सदस्यों से कहा कि वह अभिनेता अक्षय कुमार से पंजाब से बाहर कभी नहीं मिले हैं। फरीदकोट में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के बाद हुई वर्ष 2015 के बहबल कलां और कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष सुखबीर पेश हुए। उन्होंने एसआईटी की जांच को राजनीति से प्रेरित बताया।       

PunjabKesari
सुखबीर से एसआईटी ने यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में करीब एक घंटे पूछताछ की। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह मुंबई में अक्षय से मिले थे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार के नाम का जिक्र पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर न्यायमूर्ति रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आया था। यह रिपोर्ट इस साल अगस्त में पंजाब विधानसभा में पेश की गई थी। सुखबीर ने बताया, ‘‘उन्होंने (एसआईटी ने) मुझसे पूछा कि क्या आप मुंबई में अक्षय से मिले थे। मैंने उनसे पूछा कि इस दावे के पीछे क्या सबूत है।’’  उन्होंने बताया, ‘‘मैंने उनसे कहा कि मैं अपने जीवन में पंजाब के बाहर अक्षय से कभी नहीं मिला हूं। मैं उनसे एक खेल कार्यक्रम (पंजाब में) मिला था।’’    
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि एसआईटी ने सुखबीर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को तलब करने के अलावा अक्षय को भी तलब किया था। प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी टीम ने 16 नवंबर को पूछताछ की थी। रिपोर्ट के मुताबिक ‘‘एमएसजी’’ फिल्म के सिलसिले में सुखबीर और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बीच 2015 में अक्षय के मुंबई स्थित फ्लैट में एक मुलाकात हुई थी। यह फिल्म गुरमीत की थी। इसमें कहा गया है कि ईशनिंदा के एक मामले में गुरमीत को माफी दिए जाने से पहले यह बैठक हुई थी। यह फिल्म सितंबर 2015 में पंजाब में रिलीज हुई थी। अक्षय ने तब डेरा प्रमुख से मिलने की बात से इनकार किया था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News