भारत व अमेरिकी सैनिकों ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 10:04 PM (IST)

जयपुर: भारत और अमेरिका के सैनिकों ने सयुंक्त अभ्यास‘वज्र प्रहार’महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सोमवार को शुरू किया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका प्रशांत कमान के विशेष बल समूह के एक अधिकारी और 10 अन्य रैंकों का एक दल, भारतीय विशेष बल के साथ संयुक्त प्रशिक्षण के लिए रविवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचा था।

ये दोनों बल अगले 12 दिन तक अद्र्ध रेगिस्तानी और ग्रामीण इलाकों में 12 दिन तक संयुक्त प्रशिक्षण करेंगे। संयुक्त प्रशिक्षण के अंत में, विशेष बल अपना तीन दिन का बाहरी अभ्यास भी करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News