Nissan मोटर के चेयरमैन Carlos Ghosn भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 06:23 PM (IST)

टोक्योः जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर्स के चेयरमैन कार्लोस घोसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जापान की समाचार पत्र योमीउरी ने सोमवार को अपने वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी। कार्लोस पर जापान की एक वित्तीय कंपनी से धोखाधड़ी का आरोप है।

इससे पहले निसान मोटर्स ने आज कहा था कि घोसन ने कंपनी के पैसे का इस्तेमाल निजी कामों के लिए किया था। कंपनी ने कहा कि वह चेयरमैन घोसन और एक डायरेक्टर ग्रेग केली के खिलाफ पिछले कई महीनों से जांच कर रहे थे।
 

जापानी अखबार की खबर के अनुसार कार्लोस ने कंपनी के वितीय दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की है। अखबार के मुताबिक, उन्होंने कंपनी को बिना बताए टोक्यो में अपने लिए वकील हायर कर लिया है। निसान के प्रवक्ता से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी से इनकार किया।

कार्लोस घोश्न की गिरफ्तार की खबर आने के बाद कंपनी के शेयरों में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। निसान मोटर्स के अलावा कार्लोस घोश्न फ्रांसिसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ के भी चेयरमैन और सीईओ हैं। कार्लोस ने वर्ष 2017 में निसान मोटर्स के सीईओ का पद छोड़ दिया था। हालांकि, वो अभी भी कंपनी के चेयरमैन बने हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News