खरोट गांव में एक माह से नहीं हुई पानी की सप्लाई, लोगों में रोष

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 01:29 PM (IST)

कठुआ : लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के मकसद से सोशल जस्टिस मूवमेंट द्वारा गांव खरोट में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने पेयजल सहित कंडी में सिंचाई के लिए पानी, सडक़ों, नालियों की समस्याओं को रखा। लोगों ने कहा कि पिछले करीब एक माह से यहां पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। वहीं, मूवमेंट के घनिश्याम शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वे संबधित विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट से एक तरह से कंडी की भूमि को लाभ होगा जबकि सरकार को इसपर जल्द गौर करते हुए समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओंं के समाधान को लेकर जागरूकता के साथ साथ एकजुटता दिखाएं। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News