हरे प्याज में है कई बीमारियों का समाधान, जानें इसके 5 फायदे

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 12:07 PM (IST)

हरा प्याज (Spring Onion): सर्दी के मौसम में हरे पत्तेदार प्याज बहुत टेस्टी लगते है। इसे स्प्रिंग अनियन या ग्रीन अनियन भी कहा जाता है। हरे प्याज का इस्तेमाल चीन में प्राचीन समय में दवाइयों में किया जाता रहा है। इसमें कैलोरी कम और सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। आइए जानें ग्रीन अनियन के फायदे क्या है :

हरे प्याज (Green Onion) के पोषक तत्व

इसमें विटामिन ए, सी, बी, विटामिन बी 2 , कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज थाइमीन आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक पदार्थ कैंसर जैसे भयानक रोग से बचाव करने में भी मददगार है। 

हरे प्याज के फायदे (Spring Onion Benefits) 

आंखे स्वस्थ

हरे प्याज का सेवन आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। इससे आंखों की रोशनी बढ़नी शुरू हो जाती है। 
PunjabKesari

स्वस्थ दिल

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरे प्याज डीएनए को नुकसान पहुंचाने से बचाव करते हैं। इसके अलावा इसका विटामिन सी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का काम करता है। यह दिल कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करके दिल की बीमारियों से बचाव करता है। 
PunjabKesari

डायबिटीज कंट्रोल 

जिन लोगों का मधुमेह की बीमारी है, उनके लिए हरे प्याज का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सल्फर होता है जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।
PunjabKesari

कैंसर की रोकथाम

हरा प्याज शरीर में कैंसर सैल को बढ़ने से रोकता है। इसे खाने से आप कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। 
PunjabKesari

हड्डियां मजबूत  

विटामिन सी और के जैसे तत्वों से भरपूर हरा प्याज हड्डियों का क्रियाशीलता को बनाए रखने का काम भी करता है। इससे हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static