आर रहमान का बनाया हॉकी विश्व कप के एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 11:59 AM (IST)

भुवनेश्वर : पुरुष हॉकी विश्व कप का आधिकारिक एंथम का टीजर संगीतकार एआर रहमान ने रिलीज कर दिया है। इसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी नजर आएंगे। 46 सैकेंड के वीडियो में ओडिशा की सांस्कृति के अलावा भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का जज्बा भी देखने को मिलेगा। ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है। इसे टाइटल दिया गया है- जय हिंद इंडिया।वीडियो में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ अन्य हॉकी खिलाड़ी भी दिख रहे हैं।
बता दें कि हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा। एआर रहमान ओपनिंग सेरेमनी में भी शिरकत करेंगे। वह कटक में वल्र्ड कप सेलिब्रेशन इवेंट में भी परफॉर्म करेंगे। भारत को पूल-सी में बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के साथ है। ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान मुख्य आकर्षण होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News