बिना विजन के चलती रही कांग्रेस सरकार: सतपाल सत्ती

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 10:56 AM (IST)

मंडी: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में शत-प्रतिशत योगदान देगी। रविवार को मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, उसी दिन से भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस ली थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मेहनती और विजनरी मुख्यमंत्री हैं, जबकि कांग्रेस के शासन में सरकार का ढांचा बिगड़ा हुआ था। 

सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार मजबूरी की सरकार थी और उनका अधिकांश समय कोर्ट केसों से निपटने में ही जाया हो गया, जिसके चलते पूर्व की कांग्रेस की सरकार बिना किसी विजन के ही चलती रही है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाएं धरातल पर इसलिए नहीं उतर पाईं, क्योंकि इन योजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते ये योजनाएं ठंडे बस्ते में पड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि सी.एम. के गृह हलके से कम से कम 15 हजार मतों की लीड मिलेगी। इस अवसर पर मंडी जिलाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News