आराध्या बर्थडेः सेलेब्स के साथ पहुंचे उनके बच्चे, अभिषेक ने भी की खूब मस्ती
punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 05:06 PM (IST)
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 7 साल की हो गई है। आराध्या की बर्थडे पार्टी में कई स्टार किड्स शामिल हुए। इन बच्चों ने एक साथ बहुत मस्ती की जिसकी तस्वीरे सोशल साइट्स पर खूब वायरल भी हो रही हैं। वहीं, मां- बेटी दोनों ने पार्टी में आइवरी कलर का आउटफिट पहना। अराध्या और ऐश्वर्या इस दौरान बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
बर्थडे पार्टी में शाहरुख के बेटे अबराम, करण जौहर के बच्चे, यश और रूही जौहर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बेटे विवान के साथ आई थीं। इसके अलावा और भी कई स्टार किड्स बर्थ पार्टी में शामिल हुए।
शाहरूख खान का छोटा बेटा अबराम भी पार्टी में शामिल हुआ।
इस मौके पर हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ पार्टी में आई थीं।
पापा अभिषेक ने भी पार्टी में बच्चो के साथ खूब एंज्वाय किया। फनी डांस के साथ खूब मस्ती की।
अपने बेटे के साथ फरहा खान