पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से कटौती, जानें क्या हैं आज के दाम

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 09:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः  पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आज 19 पैसे, जबकि डीजल के दामों में 17 पैसे की कटौती की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल 76.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 71.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 82.04-74.79 रूपए हो गई है। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते अभी तक पेट्रोल लगभग 6.31 रूपए और डीजल 4.30 रूपए सस्ता हुआ है।
PunjabKesari
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर   पेट्रोल   डीजल
दिल्ली   76.52   71.39
मुंबई     82.04 74.79
चेन्नई  79.46 75.44
कोलकाता   78.47 73.25
हरियाणा   75.39 70.35
हिमाचल 75.24 69.18

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों आई गिरावट के कारण पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, तेल आपूर्तिकर्ता देशों का समूह ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की संभावनाओं के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी आई।
PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 81.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 82.89 रुपए, लुधियाना में 82.15 रुपए और पटियाला में  82.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर       पेट्रोल   डीजल
जालंधर 81.68 71.20
अमृतसर 82.89  71.72
लुधियाना 82.15   71.60
पटियाला 82.08 71.54

PunjabKesari
आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में कीमत फोन पर जान सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News