जनता के लूटे हुए धन को बांटने के लिए लड़ रही इनेलो: रामचंद्र जागंड़ा

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 09:40 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा ने कांग्रेस व इनेलो पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का आज प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा। आज कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बंटी हुई पार्टी है। आने वाले समय में इनकी पदयात्राओं से कुछ नहीं होने वाला प्रदेश की जनता इनके बारे में समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता में जातीवाद का जहर घोलने का काम किया जिस का खामियाजा अब कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र हूडा को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी का कोई पार्टी का झगड़ा नहीं है, इनका पारिवारिक झगड़ा है ये कोई पार्टी नहीं ये तो प्राइवेट संस्थान है। जब जब इनेलो पार्टी सत्ता में आई है, इन्होंने प्रदेश का विकास करने की बजाय धन इकठ्ठा करने का काम किया और आज इनके परिवार में उस धन के बंटवारे को लेकर परिवारिक लड़ाई चल रही है। जब की आज तक इनेलो पार्टी ने हरियाणा प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया,  बल्कि प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static