श्रीलंका के नौसैनिकों ने 2,500 भारतीय मछुआरों को खदेड़कर भगाया

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 06:42 PM (IST)

रामेश्वरम : कच्चातिवू द्वीप के समीप कथित रूप से मछली पकडऩे को लेकर करीब 2,500 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के नौसैनिकों ने भगा दिया। मछुआरों के एसोसिएशन ने रविवार को यह जानकारी दी। एसोसिएशन के नेता एस एमेरिट ने बताया कि नौसैनिकों ने 15 नौकाओं के जाल फाड़ दिए, उनके जीपीएस सेट ले लिए तथा पकड़ी गई मछलियां छीनकर समुद्र में फेंक दी।

उन्होंने बताया कि मछुआरे शनिवार को 437 नौकाओं से समुद्र में मछली पकडऩे गए थे। उससे पहले वे खराब मौसम और गज के चलते आई तेज हवा के कारण समुद्र में नहीं गए थे। एमेरिट ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया कि ऐसी घटनाएं न हों। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News