मेटाबॉलिक रेट घटाते हैं ये 5 फूड्स तभी बेकाबू होता है मोटापा

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 05:09 PM (IST)

शरीर को सुचारू रूप से चलाने और तेजी से वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म रेट का ठीक होना बहुत जरूरी है। यह शरीर को एनर्जी देने व नए सेल्स बनाने में भी मदद करता है लेकिन 30 की उम्र में मेटाबॉल्जिम का स्तर कम होने लगता है। अगर स्तर ज्यादा कम होने लगे तो मोटापा, थकावट, डायबीटीज, हाई बीपी की संभावना अधिक बढ़ जाती है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप बहुत-सी चीजों का सेवन करते होंगे लेकिन कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो चयापचय को नुकसान पहुंचाते हैं या इसे धीमा करते हैं? अगर आप भी इन चीजों का सेवन करते हैं तो जरा संभल जाएं।

 

क्या है मेटाबॉल्जिम प्रक्रिया?
यह वो प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत शरीर खाए गए भोजन को उर्जा में बदलता है। शरीर को ऊर्जा की जरूरत आराम के समय होती है जिसे रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट कहा जाता है।

PunjabKesari

मेटाबॉलिज्म होगा सुस्त तो मोटापा होगा बेकाबू
मेटाबॉलिज्म के घटने व बढ़ने से ही हमारा वजन कम और ज्यादा होता है। मेटाबॉलिक की धीमी गति ही वजन को तेजी से बढ़ाती है। सही खान-पान व एक्सरसाइज के जरिए मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाया जा सकता है जिससे वजन अपने आप कंट्रोल में आएगा।
 

दरअसल, एक दिन में शरीर द्वारा ग्रहण की हुई कुल कैलोरी का लगभग 75 फीसदी शरीर द्वारा आर.एम.आर. क्रिया में खर्च किया जाता है। आर.एम.आर के लिए महिला को प्रतिदिन 1200 और पुरुष को 1300 कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा 1400 से 1600 कैलोरी शरीर की बाकी गतिविधियों पर खर्च होती है। यह हर व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करता है अगर यह कैलोरी बर्न न हो तो पेट के आस-पास और जांघ के हिस्से पर चर्बी जमा होने लगती है।

PunjabKesari

मेटाबॉलिज्म को कम करने वाले फूड्स
1. प्रोसेस्ड फूड्स 

पास्ता, ब्रेड या पिज्जा जैसी चीजों में  ग्लूकन, स्टार्च और फाइटिक एसिड अधिक मात्रा में होता है, जोकि मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की भी मात्रा भी ज्यादा होती है जो मोटापे को तेजी से बढ़ाता है।

PunjabKesari

2. प्रोसेस्ड सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन थायराइड ग्रंथि को नुकसान पहुंचाने के साथ मेटाबॉलिज्म को स्तर कम कर देता है। अगर आप सोया प्रोडक्ट्स लेना ही चाहते हैं तो यह ध्यान में रखें कि वह ऑर्गेनिक हो ना कि प्रोसेस्ड।

PunjabKesari

3. चीनी
चीनी का सेवन तो वैसे भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। ज्यादा मात्रा में चीनी लेने से आप सुस्त महसूस करते हैं और इससे मेटाबॉलिज्म रेट भी कम होने  अगर आपको मीठा खाना बहुत पसंद है तो चीनी बजाए गुड़ या मीठे फलों का सेवन करें। फाइबर से भरपूर फल मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ भी रखते हैं।
PunjabKesari

4. डीप फ्राइड फूड
ज्यादा तले और डीप फ्राइड चीजों का सेवन किसी  भी प्रकार से आपकी हैल्थ के लिए बढ़िया नहीं है। यह मेटाबॉलिज्म को भी कम कर देता है। हफ्ते में सिर्फ एक बार इसका सेवन करें तो अच्छा है।

PunjabKesari

5. अल्कोहल
शराब, सेहत के लिए कितनी हानिकारक है ये तो सब जानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है, जिससे आप मोटापे के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

PunjabKesari
 

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए क्या खाएं

1. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों, अंडे, चिकन, टर्की, मछली, समुद्री भोजन को शामिल करें।

2. फाइबर, विटामिन, खनिजों का भंडार पालक को एनर्जी बूस्टर भी माना जाता है। यह खून बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को हाई भी करता है।

3. संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों में 'विटामिन सी' की भरपूर मात्रा होती है। ये फैट को बर्न करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

PunjabKesari

4. कोको यानी कॉफी के बीज का सेवन भी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मददगार है।

5. ग्रीन टी का सेवन भी मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाकर वजन कम करने में काफी सहायक होती है।

6. सेब का सिरके से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आसानी से वेट लॉस किया जा सकता है। अपनी डाइट में 1 या 2 चम्मच एप्पल साइड विनेगर जोड़े और मन चाही फिगर पाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static