MP Election: दमोह में बोले अखिलेश, SP की सरकार बनी तो गरीबों को मकान के लिए देंगें 5 लाख

11/18/2018 4:59:24 PM

दमोह: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दमोह के पथरिया विधानसभा में एक जनसभा के दौरान बीजेपी औऱ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे जातिवादी पार्टी करार दिया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी वोट के लिए भगवान के नाम का इस्तेमाल करती है। हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं कि, जब यूपी में हमारी सरकार थी तो हमने मध्यप्रदेश की गरीब जनता की उतनी सेवा नहीं की। इस बार हमें यहां के नौजवानों का साथ मिला है जिससे हम बदलाव लाने जा रहे है। कांग्रेस-बीजेपी ने साथ में मिल कर देश को पीछे ले जाने का काम किया है। प्रधानमंत्री 1 लाख 20 हजार में घर देने की बात कर रहे हैं। बताओं इतने रु. में कौन सा मकान बनता है। समाजवादी सरकार बनी तो गरीबों को मकान के लिए 5 लाख रु. देंगे। आज शौचालय बनवाने के नाम पर पैसा लेने का काम भाजपा के लोग कर रहे है तो क्या ये आप से मकान बनवाने का पैसा नहीं लेंगे'। 

PunjabKesari

अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, देश के बैंकों का पैसा दोनों पार्टियों ने मिलकर उद्योगपतियों को दिया है। दोनों में क्या फर्क है आप बताओ? आज कांग्रेस राफेल जहाज का नाम ले रही है। पहेल इसमें कांग्रेस ने खेल किया आज भाजपा कर रही है। भाजपा धर्म और जाति की बात कर वोट मांगना चाहती है। भाजपा के लोग बकवास कर आपसे वोट मांगना चाहते हैं। हम विकास के नाम पर निवेदन करना चाहते है। इसके बाद अखिलेश ने जनता से कहा कि, आप हमारे साथी अनुराग वर्धन सिंह जी की मदद करें। तभी हमारा और आपका रिश्ता जुड़ेगा।

PunjabKesari

बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दमोह के पथरिया विधानसभा में एक जनता को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News