अमृतसर ग्रेनेड अटैकःचश्मदीद थे ये लोग, सुनिए कैसे हुआ हमला

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 04:13 PM (IST)

अमृतसरः अमृतसर से 12 किमी दूर राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में 2 बाइक सवारों द्वारा फैंकी गई विस्फोटक सामग्री में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

वहीं निरंकारी भवन में घटना के वक्त मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए परमजीत कौर ने बताया कि उसकी ड्यूटी 3 नंबर गेट पर लगी हुई थी। इसी दौरान  उसने 1 युवक को देखा बम फैंकते हुए। वह नवयुवक था। उसके बम फैंकने के बाद सारे सेवादार उसे पकड़ने के लिए दौड़े पर वह फरार होने में कामयाब हो गया।PunjabKesari

 उत्तम सिंह नामक शख्स ने बताया कि उसकी बेटी की निरंकारी भवन में महिला चैकिंग में ड्यूटी थी। इसी दौरान 2 युवक  उसकी बेटी की कनपटी पर बंदूक रख कर भवन में दाखिल हो गए। उन्होंने वहां बम फैंक दिया। उन युवकों के मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। अमृतसर में घटी इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इस हादसे के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News