सीएम ने BJP प्रत्याशी के पक्ष में डाला वोट, कहा- स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 01:21 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के कुल 84 नगर निगम नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद की सीटों के लिए मतदान  हो रहा है। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वह अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं। आम लोगों के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने अपना वोट डाला उसके बाद कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में अपने मतदान का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से लोग सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि इस बार शहर की सरकार भाजपा की ही होगी। सीएम ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार हैं और राजनीति की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि सही लोग चुनकर आएंगे तो समाज लाभान्वित होगा और इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र को मजबूती देगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static