कांग्रेस ने 50 वर्षों तक झूठ बोलकर किया देश पर शासन: PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 10:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण के प्रचार प्रसार के लिए राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज प्रचार समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महासमुन्द में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। पीएम ने लोगो से कांग्रेस की चुनावी घोषणों पर विश्वास नही करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि उसने 50 वर्षों तक झूठ बोलकर एवं लोगो को गुमराह कर देश पर शासन किया। 
PunjabKesari
वादा कर चुनाव जीतने का करती है खेल
मोदी ने कहा कि कांग्रेस वादा कर चुनाव जीतने का खेल करती रही है। इसके कारण ही वह लोकसभा में 440 से 40 सीटों पर पहुंच गई फिर भी उसकी झूठ बोलने की आदत नही जा रही है। हाल ही हुए कर्नाटक चुनावों में उसने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने पर उससे मुकर गई। वहां के अखबार इसकी कथाएं छाप रहे है।सैकड़ो किसानों को वारंट निकला है, उन्हे जेल भेजने की तैयारी है।  

PunjabKesari
चिदंबरम को बताया कांग्रेस का दरबारी  
पीएम ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्ष के लिए परिवार के बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के उनके सवाल का सीधा जवाब नही मिला है। उन्होने पी चिदंबरम का नाम लिए बगैर उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्षों के नामों सहित उत्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार के दरबारी द्वारा उनके प्रश्न का सीधा और सही उत्तर नही दिया गया है। 
PunjabKesari
पीएम ने सीताराम केसरी का किया उल्लेख 
इस मसले पर और आक्रामक रूख अपनाते हुए मोदी ने कांग्रेस के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि दलित शोषित वंचित वर्ग से आए और मजबूरी में बैठाए गए व्यक्ति को दो वर्ष भी इस पद पर झेल नही पाए और किस तरह उन्हे दरवाजे से उठाकर फेंक करके मैडम सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया, इसे पूरे देश ने देखा है। इस परिवार से तो दरबारी भी सवाल पूछने की हिम्मत नही करते,वह क्या जवाब देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News