लूट मामले में वांटेड को दो नायब कोर्ट ने अदालत परिसर से पकड़ा

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 10:26 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : रौबरी मामले में वांटेड क्रिमिनल गौरव उर्फ गौरा को जिला अदालत से दो नायब कोर्ट ने शनिवार को दबोच लिया। आरोपी ने नायब कोर्ट से मारपीट कर भागने की कोशिश की लेकिन दोनों नायब कोर्ट ने पकड़कर उसे संबंधित अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने गौरव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं सैक्टर-36 थाना पुलिस ने नायब कोर्ट से मारपीट करने पर एक और मामला गौरव के खिलाफ दर्ज कर लिया। घटना शनिवार दोपहर की है। 

जिला अदालत में नायब कोर्ट अशोक और सोनू कोर्ट रूम के बाहर खड़े थे। इतने में उन्हें रौबरी केस में वांटेड क्रिमिनल गौरव दिखाई दिया। दोनों नायब कोर्ट ने आरोपी गौरव को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी गौरव पर सैक्टर 31 थाने में 2017 में रौबरी का केस दर्ज हो रखा है। उसके खिलाफ जिला अदालत ने अरैस्ट वारंट जारी कर रखे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News