खालिस्तानी गदर फोर्स से संबंधित शबनमदीप सिंह 21 तक रिमांड पर

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 10:25 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): पटियाला पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी गदर फोर्स के मैंबर शबनमदीप सिंह को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फिर अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने शबनमदीप को 21 नवम्बर तक फिर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शबनमदीप सिंह के तार आई.एस.आई. से जुड़े हुए थे, इसलिए शबनमदीप सिंह से पटियाला पुलिस के साथ-साथ ए.टी.एस. उत्तर प्रदेश, आई.बी. और पंजाब इंटैलीजैंस जैसी एजैंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।

शबनमदीप सिंह को पटियाला पुलिस ने कुछ दिन पहले बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर उस से एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रैनेड बरामद किया था। एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस केस के कुछ पहलू अभी हल होने बाकी हैं, जिस कारण फिर से शबनमदीप को रिमांड पर लिया गया है। इस केस की जांच डी.एस.पी.(डी.) शमिंदर सिंह चौहान, सी.आई.ए. पटियाला के इंचार्ज इंस्पै. शमिंदर सिंह और सी.आई.ए. समाना के इंचार्ज इंस्पै. विजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News