माकपा ने त्रिपुरा में भाजपा पर हमला करने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 08:20 PM (IST)

अगरतलाः त्रिपुरा के विपक्षी दल माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को बिशालगढ़ उपसंभाग के विभिन्न हिस्सों में कमलासागर के विधायक समेत उसके 35 कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार के कथित हमले के खिलाफ शनिवार को यहां जुलूस निकाला।

येचुरी ने लगाए भाजपा पर हमले के आरोप
पार्टी ने शुक्रवार रात को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विशालगढ़ उपसंभाग के विभिन्न हिस्सों में कमलासागर के विधायक नारायण चौधरी समेत उसके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया। भाजपा ने माकपा के आरोप को झूठ और बेबुनियाद करार दिया।

भाजपा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
भाजपा प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने शनिवार को कहा, ‘‘झूठ को सच में तब्दील करने के लिए झूठा बयान देने का यह उसक दुष्प्रचार मॉडल है। विशालगढ़ में ऐसा कुछ नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव ने पुलिस को तटस्थ होने और बदमाशों, चाहे वे किसी भी दल के हों, के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया है। आरोप पूरी झूठ और बेबुनियाद हैं।’’

माकपा के बयान के अनुसार विशालगढ़ में पार्टी कार्यालय में एक हॉल में नवंबर क्रांति की याद में एक सभा बुलायी गयी थी। यह कार्यक्रम दो बजे थे। उसमें पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार मुख्य वक्ता थे। भाजपा कार्यकर्ता 12 बजे ही उस जगह पहुंच गए। उन्होंने वहां कार्यक्रम में जा रहे कई माकपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। त्रिपुरा माकपा के सचिव बिजनधर के अनुसार पार्टी विधायक नारायण चौधरी पर भी हमला किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News