नौसिखिए ने स्टेयरिंग थाम नाले में गिराई टैक्सी, 3 घायल पहुंचे अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:28 PM (IST)

मंडी: लंबाथाच-चिऊणी सड़क पर मधवार गांव के समीप शनिवार सुबह 9.30 बजे एक टाटा सूमो टैक्सी के नाले में गिरने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल जंजैहली में भर्ती करवाया गया है। जंजैहली पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा सूमो ज्यूणी से लंबाथाच की ओर आ रही थी। गाड़ी को एक नौसिखिया चला रहा था, जिसके पास कोई लाइसैंस नहीं था और न ही गाड़ी में कोई ट्रेंड ड्राइवर मौजूद था।

एक ने छलांग लगाकर बचाई जान
हादसे के दौरान टैक्सी में 4 लोग मौजूद थे, जिनमें एक ने गाड़ी के गिरने पर ही छलांग लगा दी जबकि बाकी 3 अन्य टैक्सी में रह गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का जंजैहली अस्पताल में इलाज चला रहा है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News