बड़ा भंगाल-होली सड़क के लिए डी.पी.आर. तैयार

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 05:03 PM (IST)

धर्मशाला : कांगड़ा जिला के दूर-दराज क्षेत्र बड़ा भंगाल को होली से जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार कर दी गई है। लगभग 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क प्राकृतिक आपदा और विपरीत मौसम के दौरान बड़ा भंगाल के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। शिमला में पी.डब्ल्यू.डी. की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मु य सचिव पी.डब्ल्यू.डी. मनीषा नन्दा ने कहा कि राज्य सरकार इस सड़क के लिए 27 करोड़ का बजट केंद्र सरकार से पी.एम.जी.एस.वाई. के अंतर्गत देने का मामला उठाएगी। शिमला में आयोजित बैठक में पी.डब्ल्यू.डी. के सभी मंडलों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सी.आर.एफ., नाबार्ड और राज्य बजट के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों में प्रगति के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने मंडलों में ऐसी दो-तीन परियोजनाएं चिन्हित करें जहां बायो-इजीनियरिंग तकनीक से कार्य किया जा सके। उन्होंने मु यमंत्री की घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मनीषा नन्दा ने अधिकारियों से कहा कि भू-अधिग्रहण के मामलों के शीघ्र निपटारे और सभी परियोजनाओं में गुणात्मक नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को पूरी तरह कंप्यूट्रीकृत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार के साथ-साथ पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इस मौके पर विभाग के प्रमुख अभियंता आर.पी. वर्मा व अशोक चौहान सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News