2018ः बॉलीवुड-टीवी की 13 शादियां, जिनके सोशल मीडिया में हुए थे खूब चर्चे

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 10:16 AM (IST)

बॉलीवुड का मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बंधन में बंध चुका है। सिर्फ दीपवीर ही नहीं, बी-टाऊन और टीवी के और भी कई सेलेब्स ने इसी साल शादी की है इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2018 इन स्टार्स के नाम रहा। चलिए आज हम आपको उन 10 फेमस कपल के बारे में बताते हैं जिनकी शादियां इसी साल हुई हैं और जिनकी मैरिज सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुई। 
  

दीपिका कक्कड़ 
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से 22 फरवरी 2018 को  शादी कीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि शोएब से शादी करने के लिए दीपिका कक्कड़ ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

PunjabKesari

मिलिंद सोमन 
मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल 2018 में अंकिता कुंवर से शादी रचाईं। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रहीं। शादी अलीबाग में हुई जिसमें केवल परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैंं। इस कपल की शादी मराठी और असमिया दोनों कल्चर के रीति-रिवाजों से हुई थीं। 

PunjabKesari

रोशेल राव और कीथ सेकुरा
बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट रहे रोशेल राव और कीथ सेकुरा ने भी इसी साल एक-दूसरे से शादी कीं। दोनों ने 3 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलिपुरम में बीच पर शादी की।

PunjabKesari

सोनम कपूर 
बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंध में बंधी थीं। आपको बता दें कि मुंबई में हुई इस शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। कई दिनों तक सोनम और आनंद सुर्खियों में बने रहे थे। 

PunjabKesari

नेहा धूपिया
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई को अंगद बेदी के साथ शादी रचाईं। नेहा की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने न सिर्फ आम लोगों, बल्कि बॉलीवुड को भी चौंका कर रख दिया था। सोशल मीडिया के जरिए इस कपल ने फैंस से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। 

PunjabKesari

हिमेश रेशमिया
मशहूर सिंगर और म्युज़िक कम्पोज़र हिमेश रेशमिया ने 12 मई 2018 में गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ सात फेरे लिए। यह शादी भी काफी चर्चा में रही। आपको बता दें कि यह हिमेश की दूसरी शादी है।

PunjabKesari

रुबीना दिलायक 
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने 21 जून 2018 को अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव दुबे के साथ शादी कीं। दुल्हन के लिबास में रुबीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी बटौरी थी। 

PunjabKesari

महाअक्षय चक्रवर्ती 
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने भी इसी साल 7 जुलाई 2018 में  एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की। शादी के बाद मदालसा बेहद खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari

गौरव चोपड़ा
टीवी के मशहूर एक्टर गौरव चोपड़ा ने भी इसी साल हितिशा के साथ शादी की थीं। उन्होंने अपने होमटाउन दिल्ली में जाकर गुपचुप तरीके से शादी की लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हुई।

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका-रणवीर 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर चुकीं है। शादी के बाद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की जो चंद पलों में काफी वायरल हो गईं। शादी के बाद अब धीरे-धीरे बाकी फंक्शन की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 1-2 दिसंबर को विदेशी स्टार्स निक जोनस के साथ क्रिश्चियन व हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों सेरेमनी पर प्रियंका का लुक काफी चर्चा में रहा। अब तक इस शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर रहे है। धीरे-धीरे शादी की बाकी रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही है जो तेजी से वायरल भी हो रही है। 

PunjabKesari

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

मशहूर बिजनेसमैन की बेटी ईशा अंबानी ने भी इसी साल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद पीरामाल से शादी कीं। ईशा की शादी सबसे महंगी इंडियन वेडिंग रही। शादी से पहले संगीत सेरेमनी उदयुर के मशहूर रिजॉर्ट में हुई जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। ईशा अंबानी के संगीत से लेकर शादी तक, सभी चीजों की खूब चर्चा रही हैं। 

PunjabKesari

कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ 

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इसी साल गिन्नी चतरथ के साथ शादी की और खूब सुर्खियां भी बटौरी। इनकी शादी भी दो रीति-रिजाव से अमृतसर में हुई। पहली शादी हिंदू तो दूसरी सिख रस्मों के मुताबिक हुई। शादी से लेकर कपिल की रिसेप्शन तक खूब चर्चा में रही। 

PunjabKesari
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static