आसाराम के बेटे नारायण साई को सीने में दर्द की शिकायत, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 04:00 PM (IST)

सूरत: गुजरात के सूरत में लाजपुर सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद विवादित संत आसाराम बापू के बेटे नारायण साई को आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जेल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जांच और इलाज के लिए नए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   PunjabKesari
 


ज्ञातव्य है कि अपने पिता की तरह की स्वंभू धर्मोपदेशक साई सितंबर 2013 से यहां जेल में बंद हैं। उन पर यहां की ही उन दो बहनों में से एक से दुष्कर्म का आरोप है जिनमें से बड़ी बहन ने उनके पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा रखा है। उन पर पुलिस तथा न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने का षडयंत्र रचने संबंधी भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News