Kundli Tv- ये 4 काम आपको पहुंचा सकते हैं बर्बादी की कगार पर

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 03:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रामायण, महाभारत, शिवपुराण और गरुड़ पुराण जैसे महा ग्रंथों के बारे में तो लगभग सभी लोगों को पता ही है। इन धार्मिक ग्रथों से एेसी कई महत्वपूर्ण बाते जानने को मिलती है, जो मानव जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। परंतु आज हम इन प्रमुख ग्रंथों में से किसी के बारे में नहीं बल्कि नारद पुराण के बारे में बात करने जा रहे हैं। सभी ग्रंथों की ही तरह इसमें भी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिलती है। 
PunjabKesari
इसमें किए गए उल्लेख के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ काम नहीं करने चाहिए। कहते हैं अगर कोई ये जानते हुए ये काम करता है तो उसे महापापी माना जाता है। जिस के चलते सभी देवता उससे नाराज़ हो जाते हैं। ये भी कहा जाता है कि जो इन कामों को करता है उसे जीवन में कभी सुख नहीं मिल पाता। 

यहां जानें कौन से हैं वो काम- 
किसी को भी जीवन में अपने गुरु की पत्नी के साथ संबंध नहीं बनाने चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म की मानें तो गुरु माता-पिता के समान होता है, वे हमें ज्ञान देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि जो लोग ये गलत काम करते हैं उसे ब्रह्मदेव कभी माफ़ नहीं करते और उन्हें नरक में अपने पापों की सजा भुगतना पड़ती है।
PunjabKesari
जो व्यक्ति किसी दूसरे की वस्तु पर बुरी नज़र ड़ालता है या उसकी मेहनत की कमाई को चुराने का काम करता है, नारद पुराण में उसे भी पापी माना गया है। ये भी माना जाता है कि चोरी करने से व्यक्ति के सारे अच्छे कर्मों का फल नष्ट हो जाता है। इसलिए चाहे कैसी भी परिस्थिति हो चोरी का काम को अंजान नहीं देना चाहिए। 

नारदपुराण में कहा गया है जो लोग शराब पीते हैं वो महापाप के भागी बन जाते हैं। ऐसे लोगों पर देवता कभी खुश नहीं रहते। शराब पीने वाले लोगों के बारें में ये भी कहा जाता है कि चाहे इनके पास हर सुख-सुविधा भी हो तो भी ये कभी खुश नहीं रह पाते। 
PunjabKesari
जो इंसान अपने जीवन में किसी ब्राह्मण की हत्या करता है वो कभी सुख नहीं पाता। शास्त्रों में एेसे व्यक्ति के लिए बहुत कठोर दंड वर्णित है। हिंदू धर्म में ब्राह्माणों को बहुत सम्मान दिया जाता है, इसलिए कभी भी किसी ब्राह्माण की हत्या करने की सोचे भी न। अन्यथा सारी ज़िंदगी दुखों का सामना करना पड़ता है। 
PunjabKesari
नारद पुराण में बताया गया है कि कभी भी किसी ब्राह्माण की हत्या नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ब्राह्मण भगवान ब्रह्मा के मुख से पैदा हुए थे। साथ ही धर्म पुराणों में ब्राह्मणों को बहुत सम्मान दिया गया है। जो लोग जीवन में किसी ब्राह्मण की हत्या करते हैं उन लोगों को जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है।
मन में बनी रहती है घबराहट तो कर लें ये उपाय (VIDEO)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News