एड फिल्ममेकर एलीक पदमसी का 90 की उम्र में हुआ निधन

11/17/2018 3:05:24 PM

मुंबई: एड फिल्मकार एलीक पदमसी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। उम्र बढ़ने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब था। पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। वह थियेटर की दुनिया का जाना-माना नाम थे। उन्होंने गांधी फिल्म में मोहम्मद जिन्ना का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्हें फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग के रूप में जाना जाता है। वे एडवरटाइजिंग कंपनी लिंटस के फाउंडर थे।

PunjabKesari

एक्टर बोमन ईरानी ने पदमसी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि थिएटर में उन्हें पहला मौका पदमसी ने ही दिया था। बोमन का कहना है कि पदमसी स्वतंत्र विचारों वाले थे। उनके जैसा कोई और नहीं हो सकता।

 

PunjabKesari

एलीक ने 'हमारा बजाज', 'कामसूत्र', 'लिरिल' समेत कई सारे सक्सेसफुल एड बनाए. उन्होंने संपूर्ण रूप से जीवन जिया।  2016 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- ''जीवन आनंद से भरा हुआ होना चाहिए। मैं इस बात में विश्वास रखता हूं कि हर बादल पर एक सिल्वर लाइनिंग होती है। चाहें आप जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हों एक उम्मीद हमेशा बरकरार रहती है। आज कल के युवा इस चीज को भूल जाते हैं।'' एलीक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 3 शादियां की।उनकी पहली पत्नी का नाम पियर्ल पदमसी था। उनकी दूसरी पत्नी का नाम डॉली थकोरे था। एलीक ने इसके बाद इंडियन थियेटर पर्सेनालिटी और पॉप सिंगर शेरोन प्रभाकर से शादी की। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News