कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी के वरिष्ठ नेता राममूर्ति मिश्रा हुए भाजपा में शामिल

11/17/2018 2:48:21 PM

जबलपुर:  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खास माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष राममूर्ति मिश्रा ने पश्चिम विधानसभा में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, अक्तूबर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीटिंग की थी। जिसमे पार्टी के पश्चिम विधायक और प्रत्याशी तरुण भनोट और राममूर्ति मिश्रा के बीच कहा सुनी हो गई थी। इसी के चलते रामूर्ति मिश्रा ने पत्रकार वार्ता करते हुए पश्चिम विधायक तरुण भनोट के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा की तरुण भनोट द्वारा अपशब्द कहे गए और गोली मारने की धमकी दी गई। जो बहुत ही अशोभिनय कृत्य है।

PunjabKesari

वहीं राममूर्ति मिश्रा ने बताया था कि विधायक भनोट रेत माफिया ,भूमि माफिया के रूप में जाने जाते हैं। वे कांग्रेस के विधायक तो है लेकिन उनकी कार्य प्रणाली कांग्रेस के आदर्श एवं सिद्धांतो से मेल नहीं खाती।राम मूर्ति मिश्रा ने कहा की विधायक भनोट ने 1998 ,2003 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय  यादव के खिलाफ खुलकर भाजपा का साथ दिया था।वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिया था की कोई भी कांग्रेस सदस्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नर्मदा यात्रा में शामिल नहीं होगा उसके बावजूद भी तरुण भनोट दवरा ने अपने घर के पास बड़ा मंच लगा कर मुख्य मंत्री का स्वागत किया। साथ ही लोकसभा चुनाव 2014  में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के खिलाफ खुला विरोध किया था। विधायक भनोट का साफ़तौर पर भाजपा की ओर झुकाव देखा गया है अगर भाजपा उन्हें टिकट देने की सोचेगी तो तरुण भनोट तुरंत कांग्रेस छोड़ देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News