कैप्टन सरकार के 5 मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी लगभग तय

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 01:09 PM (IST)

जालंधर (मोहन): पंजाब के 5 मंत्रियों का मंत्रिमंडल से बाहर होना लगभग तय हो गया है। इनमें से एक मंत्री ‘मी टू’ विवाद से जुड़ा हुआ भी है। इसके पोस्टर भाजपा ने राजस्थान में अपने चुनाव प्रचार में लगा रखे हैं। वीरवार शाम को एक मीटिंग के बाद राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल 5 राज्यों के चुनावों से पहले और कभी भी हो सकता है।

PunjabKesari

वीरवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की पंजाब मामलों पर एक मीटिंग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य लोगों के साथ हुई थी। इस मीटिंग में पार्टी के राज्य में प्रदर्शन की रिपोर्ट दी गई। राहुल गांधी के 5 राज्यों के कांग्रेस प्रधान बदलने की बात के बाद इस बैठक के कई मायने लिए जा रहे थे। इस मीटिंग के बाद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मध्य बंद कमरा बैठक हुई जिसमें मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार हुआ। अति-विश्वसनीय सूत्रों ने खुलासा किया कि इस बैठक में ‘मी टू’ विवाद वाले मंत्री पर विचार हुआ और उसे अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में न भेजने का फैसला हुआ। जिन 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करने की बातें हैं, उनमें यह मंत्री भी शामिल है। 

PunjabKesari

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से ही उक्त 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर दिल्ली गए थे। इस बैठक से सुनील जाखड़ को भी अलग रखा गया। गत रात को ही मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 2 वरिष्ठ विधायकों को इसकी सूचना भी ‘ऑफ  द रिकार्ड’ मिल गई थी और उन्होंने अपने करीबियों से इस राज को सांझा भी कर लिया। इनमें एक पूर्व मंत्री भी है। जो 5 मंत्री विदायगी की सूची में हैं, उनमें 2 मालवा क्षेत्र से हैं। अन्य मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड बुरा आया है जो उनकी विदायगी का कारण बन रहा है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को इस फेरबदल के लिए हरी झंडी दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News