'बॉर्डर' के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह का निधन, सनी देओल ने निभाया था इनका किरदार

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 03:13 PM (IST)

चंडीगढ़। लोंगेवाला युद्ध के हीरो महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को मोहाली फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने शनिवार सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। कुलदीप सिंह कैंसर से पीड़ित थे। 1971 में हुए भारत पाक युद्ध‌ में (लोंगेवाला चेकपोस्ट पर) सेक्टर 33 चंडीगढ़ के रहने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने एक अहम भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari,Brigadier Kuldeep Singh Chandpuri

1997 में आई बॉर्डर फिल्म इन्हीं पर बनी है और ने इनके किरदार को सनी देओल ने निभाया है। चांदपुरी ने अपने 90 सैनिकों के साथ पाक के 2000 सैनिकों का मुकाबला किया था और उन्हें खदेड़ दिया था। उस वक्त लोंगेवाला चेकपोस्ट पर कुलदीप सिंह चांदपुरी को मिलाकर सिर्फ 90 जवान थे।

PunjabKesari, Brigadier Kuldeep Singh Chandpuri

कंपनी के 29 जवान और लेफ्टिनेंट धर्मवीर इंटरनेशनल बॉर्डर की पैट्रोलिंग पर थे। देर शाम उन्हीं से जानकारी मिली कि दुश्मन के बहुत सारे टैंक एक पूरी ब्रिगेड के साथ लोंगेवाला पोस्ट की तरफ बढ़ रहे हैं। उस ब्रिगेड में 2 हजार से ज्यादा जवान रहे होंगे। उस लश्कर का सामना कुलदीप चांदपुरी को छोटी सी टुकड़ी के साथ करना था। कुलदीप चांदपुरी ने उस वक्त मदद मांगी पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली थी। कंपनी के जवान दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब के लिए तैयार थे। अपने 90 जवानों के साथ उस वक्त ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी सारी रात लड़ते रहे और  दुश्मनों को खदेड़ दिया था।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News