अमेरिका में योग तौलिया पर छपा भगवान गणेश का चित्र, हिंदू संगठन भड़के

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 12:12 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में योग से संबंधित सामानों की निर्माता कंपनी मंडूका द्वारा योग तौलिया पर भगवान गणेश का चित्र छापने से हिंदू संगठन भड़क गए हैं। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कंपनी के एल. सेगुंडो (कैलिफोर्निया) स्थित मुख्यालय से अपील की है कि वह इस उत्पाद को तुरंत वापस ले।

नवाडा के हिंदू नेता राजन जेद ने कहा कि भगवान गणेश हिंदुओं के आराध्य हैं और इनकी मंदिरों व घरों में पूजा की जाती है। इसलिए इनके चित्र को इस तरह से छापना सर्वथा अनुचित है।उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों का प्रयोग किसी भी व्यापारिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म के अध्यक्ष राजन ने कंपनी के सी.ई.ओ. से माफी मांगने को कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News