BJP की कमल संदेश रैली आज, उखड़े- रूठे कार्यकर्ता दिखाएंगे काले झंडे

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 12:06 PM (IST)

आगरा: कमल का संदेश देने के लिए भाजपा ने बाइक रैली के जरिए शहर से लेकर गांव तक धूम मचाने के लिए कमर कस ली है। वहीं भाजपा से नाराज कुछ लोग रैली को काले झंडे दिखाने की तैयारी में हैं। अंदर खाने भाजपा में तमाम कार्यकर्ताओं में विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति गहरी नराजगी है। 2 दिन पूर्व खंदौली क्षेत्र के भाजपा के बूथ स्तरीय नेताओं ने अपना अभिनंदन कराने से मना कर दिया था।

नाराजगी का आलम यह है कि कई स्थानों पर कुछ भाजपा के लोग बाइक रैली को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। नाराज लोगों की इस मुहिम को अंदर खाने भाजपा विरोधी दलों से भी ऊर्जा मिल सकती है इसलिए रैली के दौरान आपस में टकराव की आशंका भी बन सकती है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को चौकन्ना रहने की जरूरत है। कमल संदेश रैली के लिए महानगर और देहात में रूट निर्धारित हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि जनपद में 2 अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली बाइक रैली में 10-10 हजार भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर साथ निकलेंगे। हालांकि कुछ लोग चुटकियां ले रहे हैं कि भाजपा में कारें ज्यादा हैं, इतनी संख्या में कारों का इंतजाम तो आसान था परंतु बाइकों का इंतजाम करने में परेशानी हो रही है।

शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि महानगर में भाजपा के कार्यकर्ता एक साथ तारघर मैदान से रवाना होंगे और एम.जी. रोड, भगवान सिनेमा होते हुए बल्केश्वर मैदान पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा को केंद्र मानकर यह रैली निकाली जा रही है। रैली आज 17 नवम्बर की सुबह 11.30 बजे सब्जी मंडी के बाद ग्वालियर रोड से प्रारम्भ होगी, जो सेवला तक जाएगी। रैली में कोई भी चारपहिया वाहन शामिल नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी बाइक पर ही चलेंगे। देहात में प्रत्येक बूथ से 5 बाइक सवारों को सम्मिलित किए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। रैली के संयोजक जिला मंत्री सोनू चौधरी एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक को बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static