US कोर्ट में विकीलीक्स संस्थापक असांजे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 11:54 AM (IST)

वॉशिंगटन: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ अमेरिका में आरोप लगाए गए हैं। विकीलीक्स ने गुरुवार की रात यह जानकारी दी। गौरतलब है कि असांजे ने 2010 में बड़ी संख्या में अमरीकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। विकीलीक्स ने बताया कि अभियोजकों ने अदालत में असांजे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। असांजे के खिलाफ कौन-से आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है।

विकिलीक्स ने टि्वटर पर लिखा, "अमेरिका के न्याय विभाग ने 'दुर्घटनावश' विकिलीक्स के प्रकाशक जूलियन असांजे के खिलाफ सीलबंद रखे गए आरोपों (आरोपों का मसौदा) का खुलासा किया जो इससे असंबद्ध किसी मामले में कट एंड पेस्ट की गलती प्रतीत होती है।" सहायक अमेरिकी अटॉर्नी केलेन ड्वेयर ने असांजे के खिलाफ आरोप लगाए जाने का अनजाने में खुलासा किया, जो अब भी सीलबंद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News