मोदी के ‘मैक्सिमम प्रोग्रेस'' के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार

11/17/2018 11:38:58 AM

भोपाल: PM नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश का नाम‘मैक्सिमम प्रोग्रेस' बताए जाने पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में घोषणाओं, अपराधों और किसानों की आत्महत्या जैसे मामलों में मैग्जिमम प्रोग्रेस हुई है। कमलनाथ ने एक ट्वीट किया है।
 

 

 

इसमें उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में घोषणाओं, झूठे वादों, अपराधों, दुष्कर्म, किसानों की आत्महत्या, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और अवैध उत्खनन में मैक्सिमम प्रोग्रेस हुई है। यहां विकास की प्रोग्रेस ‘मिनिमम से मिनिमम' है। उन्होंने आगे कहा है कि इसलिए MP का सही मतलब भाजपा राज में ‘मिनिमम प्रोग्रेस' है। दरअसल मोदी ने शुक्रवार को ग्वालियर में दिए अपने संबोधन में कहा था कि एक समय बीमारू रहे राज्य एमपी का मतलब अब भारतीय जनता पार्टी सरकार के समय बदल कर‘मैक्सिमम प्रोग्रेस'राज्य हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News