कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखमन चोहला का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 03:57 PM (IST)

तरनतारन : कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखमन चोहला (27) का शुक्रवार रात अमृतसर में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात सुखमन निजी काम के लिए अमृतसर गया था जहां अचानक उस की मौत हो गई।

PunjabKesariसुखमन चोहला के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि सुखमन के भाई कबड्डी खिलाड़ी अरश की भी तीन वर्ष पूर्व अचानक मौत हो गई थी। उनके पिता कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। चोहला के अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक रवीन्द्र सिंह ब्रह्मपुरा, इकबाल सिंह संधू, शिरोमणि समिति के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला आदि उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News