अंबानी के घर शुरू हुआ शादी का जश्न, पीच लहंगे में गॉर्जियस दिखीं ईशा

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 09:30 AM (IST)

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। 12 दिसंबर को ईशा अंबानी आनंद पीरामल के साथ शादी करेंगी। 

शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में होंगी और फिर मुंबई में दोनों शादी रचाएंगे। सूत्रों के मुताबिक ईशा की शादी का जश्न अंबानी के घर में कल से शुरु हो चुका है। ईशा ने अपनी दादी कोकिलाबेन अंबानी से आशीर्वाद लिया, इस दौरान डांडिया का आयोजन भी हुआ। 
PunjabKesari
फंक्शन के लिए ईशा ने ट्रेडीशनल लहंगा चुना। उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइनर किया पीच कलर का लहंगा वियर किया, जिसपर थ्रेड वर्क किया हुआ था। लहंगे के साथ उन्होंने कुंदन नेकपीस, स्लीक मांग टीका और ईयररिंग्स पहने। उन्होंने अपने अकाउंट से तस्वीर शेयर की। 
PunjabKesari
नीता अंबानी भी ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने भी डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का हैवी लहंगा वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static