कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब दें युवा : नरेंद्र अत्री

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 11:27 PM (IST)

हमीरपुर: भाजयुमो के पदाधिकारियों की सुजानपुर उपमंडल मुख्यालय में होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय परिधि गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने की। इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री एवं हमीरपुर जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव कालिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के लोग जनता में भ्रमित प्रचार कर रहे हैं, उसका जवाब युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों से दें।

कांग्रेस के पास वर्तमान में कोई भी मुद्दा नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास वर्तमान में कोई भी मुद्दा नहीं है और आए दिन मोदी सरकार व भाजपा नेताओं पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में भाजपा की 10 महीने की सरकार के कार्यकाल में विकास को गति मिली है और अनेक जनकल्याणकारी नीतियां बनाई हैं, जिसमें पूरे देश व प्रदेश में करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। बैठक में राजीव कालिया ने भी युवाओं से वन बूथ ट्वैंटी यूथ कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की।

विकास के नाम पर जनता के बीच जाएगी भाजपा
वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जहां प्रदेश की जयराम सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर विकास के नाम पर जनता के बीच जाएगी वहीं भाजपा के युवा सांसद अनुराग ठाकुर की उपलब्धियां भी कांग्रेस पर भारी पड़ेंगी। बैठक में सुजानपुर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष जगन सिंह कटोच, जिला उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर के अलावा जग सिंह ठाकुर, रवि कानूनगो और मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित मंडल सुजानपुर से सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News